School Closed: खराब मौसम के कारण यूपी-उत्तराखंड समेत किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल, जानें छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Closed: यूपी-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम की स्थिति को देखते हुए कई जिलों में स्थानीय प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की है। तो आइए जानते हैं कि आज कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल।

School Closed: देश के विभिन्न राज्यों में मौसम के मिजाज लगातार बदल रहे हैं। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश और पहाड़ी राज्यों में वर्षा और भूस्खलन के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। खराब मौसम, जलभराव और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड कई शहरों में स्थानीय प्रशासन द्वारा छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छुट्टी (School Holiday) का घोषणा की गई है। इस फैसले से छोटे बच्चों और स्कूली छात्रों को खराब मौसम से होने वाली परेशानियों और जोखिम से राहत मिलेगी। आइए जानते हैं कि खराब मौसम के कारण किन-किन राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे और प्रशासन के क्या निर्देश हैं।

School Closed

School Closed (Photo - AI/Newsroom Verified)

उत्तर प्रदेश में कहां बंद रहेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। आईएमडी ने कई स्थानों पर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। लगातार हो रही बारिश और इलाकों में हुए जलभराव को देखते हुए बरेली, लखीमपुर खीरी और संभल में स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। यहां नर्सरी से कक्षा 12वीं तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान किसी भी कंफ्यूजन की स्थिति में छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वह संबंधित स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट, व्हाट्सएप ग्रुप या फिर फोन कर अपनी दुविधा को दूर करें।

End of Feed