School Closed: यूपी-उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, 29 सितंबर को कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें छुट्टी को लेकर अपडेट

School Closed: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत भारत के कई जिलों में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते कई जिलों और शहरों में स्कूलों को छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए बंद किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट।

School Closed: देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का बदलता मिजाज स्कूलों की छुट्टियों से जुड़े अपडेट्स सामने आ रहे हैं। 29 सितंबर को लेकर भी कई राज्यों के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के मन में यह सवाल है कि क्या उनके शहर में स्कूल खुले रहेंगे या बंद। भारी बारिश, जलभराव और मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी रेड/ऑरेंज अलर्ट के चलते कई जिला प्रशासनों द्वारा छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की घोषणा की जाती है। कई शहरों में स्थिति को देखते हुए पहले ही अवकाश घोषित किया गया है, वहीं कई स्थानों पर आज मौसम की स्थिति को देखते हुए छुट्टी का ऐलान किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि 29 सितंबर को किन-किन क्षेत्रों में स्कूल बंद रहने वाले हैं।

School Closed (6)

School Closed (Photo - AI/Newsroom Verified)

यूपी के बरेली में बंद रहेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर भारी जलभराव है। खराब मौसम और जलजमाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज यानी 29 सितंबर को सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया है। इसमें सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड दोनों शामिल है।

End of Feed