एजुकेशन

School Closed: मध्यप्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

School Closed Due to Heavy Rain: मध्यप्रदेश और राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। हालात को देखते हुए दोनों राज्यों की सरकारों ने एहतियात के तौर पर कई जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को कुछ दिनों के लिए बंद करने का फैसला लिया है।

Image

School Closed (Photo Credit: Canva)

School Closed Due to Heavy Rain: मध्यप्रदेश और राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। हालात को देखते हुए दोनों राज्यों की सरकारों ने एहतियात के तौर पर कई जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को कुछ दिनों के लिए बंद करने का फैसला लिया है।

मध्यप्रदेश में कहां कहां स्कूल बंद

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भोपाल, ग्वालियर, विदिशा, शिवपुरी, सीहोर, अशोकनगर और नर्मदापुरम में बुधवार को सभी स्कूल बंद रखे गए। गुना जिले में हालात गंभीर होने के कारण 30 जुलाई से 1 अगस्त तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है। प्रशासन ने कहा है कि बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी है, इसलिए जब तक मौसम ठीक नहीं होता, स्कूल बंद रहेंगे।

राजस्थान में स्कूलों की छुट्टियां

राजस्थान में लगातार बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। प्रशासन ने जालौर, कोटा, चित्तौड़गढ़, टोंक, भीलवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, धौलपुर, सलूंबर, बांसवाड़ा और अजमेर जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। जैसलमेर में 1650 से ज्यादा स्कूल 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। अजमेर और उदयपुर में भी 30 और 31 जुलाई को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। वहीं, कोटा में स्कूल 1 अगस्त तक और बारां में 2 अगस्त तक बंद रहेंगे।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तीन जिलों में 'रेड अलर्ट', पांच जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' और 19 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। आने वाले दिनों में बारिश जारी रहने की संभावना है, इसलिए स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article