School Assembly News Headlines: आज 9 मार्च 2026 स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज, यहां पढ़ें

School Assembly News Headlines, Today School Assembly National, International, Sports News: यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली नेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली इंटरनेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली स्पोर्ट्स न्यूज लेकर आए हैं।

School Assembly News Headlines, Today School Assembly National, International, Sports News: सरकारी स्कूल से लेकर प्राइवेट स्कूलों में स्कूल असेंबली के दौरान न्यूज हेडलाइंस पढ़ी (School Assembly News Headlines) जाती हैं। इसके माध्यम से छात्रों को राजनीति, खेल, विज्ञान, शिक्षा, अर्थव्यवस्था और समाज से जुड़ी नई जानकारी मिलती है। साथ ही जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स की समझ भी मजबूत होती है। ऐसे में यहां हम आपके लिए स्कूल असेंबली नेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली इंटरनेशनल न्यूज, स्कूल असेंबली स्पोर्ट्स न्यूज लेकर आए हैं।

School Assembly News Headlines, Today School Assembly National, International, Sports News (4)

School Assembly News Headlines: यहां देखें स्कूल असेंबली के लिए नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स न्यूज

School Assembly National News: स्कूल असेंबली के लिए नेशनल न्यूज

  • पश्चिम एशिया में फंसे आंध्र प्रदेश के 500 से ज्यादा लोग सुरक्षित अपने घर लौट आए हैं।
  • केरल के निजी अस्पतालों की नर्सें वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगी।
  • इंडियन एयरलाइंस ने 279 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं, वहीं सरकार हवाई किरायों पर नजर रख रही है।
  • विदेश मंत्री एस. जयशंकर पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर लोकसभा में बयान देंगे।
  • जनगणना 2027 की तैयारी के तहत अरुणाचल प्रदेश में 16 अप्रैल से विधानसभा क्षेत्रों की सूची बनाने का काम शुरू होगा।
  • मुख्य न्यायाधीश ने उच्च न्यायालय के कॉलेजियम से कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय में महिला वकीलों को भी न्यायाधीश बनाने के लिए विचार किया जाए।
  • चुनाव आयोग 9 और 10 मार्च को पश्चिम बंगाल में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगा।
  • मिजोरम विधानसभा मिजो भाषा को मान्यता देने के लिए प्रस्ताव पारित करेगी।

End of Feed