SBI Scholarship 2026: एसबीआई दे रहा 9वीं से लेकर ग्रेजुएट और पीजी छात्रों को स्कॉलरशिप, कौन कर सकता है आवेदन, यहां देखें डिटेल्स

SBI Scholarship 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 'एसबीआई प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2026' के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

SBI Scholarship 2026: देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी प्रतिष्ठित 'एसबीआई प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2026' (SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह स्कॉलरशिप उन मेधावी छात्रों के लिए एक बड़ा सहारा है जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने में असमर्थ हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इस स्कॉलरिशप के माध्यम से आप कक्षा 9 से लेकर विदेश में उच्च शिक्षा कर रहे छात्रों तक के लिए है। इस स्कॉलरशिप के लिए इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर स्टोरी में दिए गए आसान चरणों को फॉलो करते हुए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूरी कर सकते हैं।

End of Feed