SBI PO Prelims Admit Card 2025: कब आएगा एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड, मार्च में होगी परीक्षा

SBI PO Prelims Admit Card 2025 Sarkari Result: इस प्रक्रिया के माध्य से प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 600 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जनरल के 240 पद, ओबीसी के 158 पद, ईडब्ल्यूएस के 58 पद, एससी के 87 पद और एसटी के 43 पद शामिल हैं।

SBI PO Prelims Admit Card 2025 Sarkari Result: एसबीआई पीओ परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SBI PO Prelims Admit Card 2025

SBI PO Prelims Admit Card 2025

SBI PO Prelims Admit Card 2025: कब आएगा एडमिट कार्ड

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 8 मार्च और 15 मार्च 2025 को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड फरवरी के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

End of Feed