SBI Clerk Prelims Result 2022: एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2022 का इंतजार खत्म होने जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) की ओर से क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर परीक्षा के नतीजे देख सकेंगे। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगें।
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2022
SBI Clerk Prelims Exam 2022: कब हुई परीक्षा
एसबीआई में क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए प्रिलिमनरी परीक्षा 12 नवंबर, 19 नवंबर, 20 नवंबर और 25 नवंबर 2022 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए फिर मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा (SBI Clerk Main Exam 2022) जनवरी में आयोजित किए जाने की संभावना है। परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही कर दिया जाएगा।
SBI Clerk Prelims Result 2022: एसबीआई क्लर्क रिजल्ट डेट
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट (SBI Clerk Prelims Result) 31 दिसंबर को जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। क्लर्क रिजल्ट 2022 जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपने नतीजे डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download SBI Clerk Prelims Result 2022: ऐसे डाउनलोड करें एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2022
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर होम पेज पर एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2022 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI Clerk Recruitment 2022: इतने पदों पर भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के 5486 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 7 सितंबर से 27 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2022 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
