SBI Clerk Admit Card 2025: जारी हुआ एसबीआई क्लर्क पीईटी एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

SBI Clerk Admit Card 2025: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया जा सकता है। हालांकि, अभी परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

SBI Clerk Admit Card 2025: एसबीआई क्लर्क एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क प्री ट्रेनिंग एग्जाम (PET) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसबीआई क्लर्क पीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड क सकते हैं।

SBI Clerk Admit Card 2025

SBI Clerk Admit Card 2025

SBI Clerk Exam 2025 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन फरवरी में किया जा सकता है। हालांकि, अभी परीक्षा की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। इस परीक्षा में में अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से 100 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/4 अंको की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। बता दें कि प्रीलिम्स एग्जाम के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

End of Feed