: एसबीआई क्लर्क मेंस की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SBI Clerk Mains Result 2025) खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) जल्द ही क्लर्क मेन्स 2025 का रिजल्ट घोषित करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट अगले सप्ताह घोषित हो (SBI Clerk Mains Result 2025 Date) सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए क्लर्क के कुल 6589 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें क्लर्क रेगुलर के 5180 पद और एसबीआई क्लर्क बैकलॉग के 1409 पद शामिल हैं।
SBI Clerk Mains Result 2025: यहां देखें कब जारी होगा एसबीआई क्लर्क मेंस का रिजल्ट
कब हुई थी एसबीआई क्लर्क मेंस की परीक्षा
बता दें एसबीआई क्लर्क मेंस की परीक्षा 21 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी। यहां कुल 200 मार्क्स के 190 प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 40 मिनट तक का समय दिया गया था। वहीं अब रिजल्ट जारी होने वाला है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
- सबसे पहले SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
- होमपेज पर जाकर SBI Clerk Mains Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब सर्च बॉक्स पर जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
कैटेगिरी वाइज कटऑफ
एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद सेक्शन वार अंक और कुल स्कोर दर्शाने वाले व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी होगा। साथ ही श्रेणीवार और राज्यवार कटऑफ अंक भी प्रकाशित होने की उम्मीद है। यह कटऑफ अंतिम चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि एसबीआई राज्य विशिष्ट मेरिट सूची का पालन करता है।
स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी की नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
- रिजल्ट का स्टेटस
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
एसबीआई क्लर्क मेंस परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
