SBI Clerk Prelims Admit Card 2023: जारी हुआ एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

SBI Clerk Admit Card 2023, SBI Clerk Prelims Admit Card 2023: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI Clerk Admit Card 2023, SBI Clerk Prelims Admit Card 2023: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड आज यानी 26 दिसंबर को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 12 जनवरी तक उपलब्ध रहेगी।

SBI Clerk Prelims Admit Card 2023

SBI Clerk Prelims Admit Card 2023

SBI Clerk Prelims Exam 2023 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 5 जनवरी, 6 जनवरी, 11 जनवरी और 12 जनवरी को किया जाएगा। इस परीक्षा में अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी से 100 अंकों के 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/4 अंको की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

End of Feed