LIVEइन विभागो में आई सरकारी नौकरी की बहार, 10वीं और 12वीं पास घर बैठे करें आवेदन

इन विभागो में आई सरकारी नौकरी की बहार, 10वीं और 12वीं पास घर बैठे करें आवेदन
इस समय केंद्र व राज्य सरकार तेजी से नौकरियां निकाल रही हैं, इनमें से ज्यादातर पदों पर 12वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए गए हैं। बैंकिंग, रेलवे, टीचिंग व नॉन टीचिंग सहित कई बड़े विभागों में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं, आप इन लेटेस्ट सरकारी नौकरी की जानकारी को महज इस पेज को रिफ्रेश करने से जान सकेंगे। बता दें, 8 दिसंबर को गुजरात विधानसभा चुनाव और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया है, उम्मीद की जा रही है कि इन दो राज्यों में भी नई नौकरियों का एलान किया जा सकता है।
CBSE Date Sheet 2023: जारी हुई सीबीएसई 10वीं और 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट
अक्सर सरकारी नौकरी या प्रतियोगिता परीक्षा की सूचना आकर चली जाती है, और हम समय पर इन्हें जान नहीं पाते हैं, ऐसे में यह पेज आपकी मदद करेगा, अभी आने वाले बड़े अपडेट में Joint Entrance Examination, JEE Main 2023 date आनी है, Railway Recruitment Board Group D exam का रिजल्ट जारी होना है, CBSE Date sheet 2023 for Class 10, 12 Practical exams जारी हो गई है, जबकि अब मुख्य लिखित परीक्षा की डेटशीट कभी भी जारी हो सकती है, इस तरह के तमाम अपडेट्स के लिए इस पेज पर बने रहने की सलाह दी जाती है।
RRB Group D Result 2022: कितना रहेगा RRB ग्रुप डी क्वालिफाइंग मार्क्स और कैसे तैयार होगा रिजल्ट
Sarkari Naukri Today Vacancy यहां दिन की आने वाली हर सरकारी नौकरी खासकर हिंदी भाषी राज्यों से आने वाली नौकरियों को कवर किया जा रहा है। हर एक बड़ी परीक्षा का नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, आंसर की, रिजल्ट या संबंधित किसी अन्य तरह की जानकारी को यहां देखकर खुद को अपडेट किया जा सकता है। Sarkari Naukri Vacancy इस समय देश के कई राज्यों में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं। इनमें से ज्यादातर भर्ती यूपीएसएसएससी, एसएससी बीपीएससी व अन्य आयोगों द्वारा की जा रही है। उम्मीदवार घर बैठे आसानी से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में बिना देर किए इन नौकरियों को चेक करें और आवेदन करें। इस पेज पर लेटेस्ट सरकारी नौकरी के साथ साथ आवेदन के लिए लिंक या आधिकारिक साइट भी दिया जा रहा है।
KTET 2022 परीक्षा 03 दिसंबर, 2022 और 04 दिसंबर, 2022 को प्रत्येक दिन दो पालियों में आयोजित की गई थी। बता दें, अब आज से कल में KTET 2022 परीक्षा की आंसर की जारी की जाएगी। मध्य प्रदेश में नौकरी के लिए डिटेल नोटिफिकेशन जारी हो गया है उम्मीदवार 23 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Naukri 2022 Live: कंप्यूटर असिस्टेंट का एडमिट कार्ड जारी
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने कंप्यूटर असिस्टेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: एडीपीओ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एडीपीओ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: बिहार फायरमैन एग्जाम का रिजल्ट जारी
केंद्रीय चयन पर्षद ने बिहार में फायरमैन के 2380 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: KVS में निकली भर्ती
केंद्रीय विद्यालय संगठन ने टीजीटी और पीजीटी सहित 13404 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी 26 दिसंबर तक kvsangathan.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Sarkari Naukri 2022 Live: BPSC ने मांगे आवेदन
बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट टीचर और असिस्टेंट मौलवी पदो पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर 23 दिसंबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: सिविल जज पदों के लिए करें आवेदन
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के 48 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 12 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: SBI SCO भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
बैंक नौकरी के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई (SBI) ने एक बार फिर भर्ती शुरू हो चुकी है। एसबीआई की स्पेशलिस्ट कैडर अफसर (SCO) पदों पर भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी की है।
Sarkari Naukri 2022 Live: SSC और UPSC में 2 लाख 46 हजार से ज्यादा भर्तियां
संसद के शीत कालीन सेशन के दौरान राज्य सभा में एक लिखित सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सूचित किया कि यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से कुल मिलाकर 2,46,914 उम्मीदवारों की भर्ती की गई है।
Sarkari Naukri 2022 Live: NPCIL भर्ती के लिए उम्र की सीमा
एनपीसीआईएल यानी न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 243 साइंटिफिक असिस्टेंट, पैरामेडिकल, स्टाइपेंडरी ट्रेनी, स्टेनो ग्रेड-1 और असिस्टेंट ग्रेड-1 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
RSMSSB Sarkari Naukri 2022 Live इस वेबसाइट पर हॉल टिकट देखें उम्मीदवार
आरएसएमएसएसबी फॉरेस्ट गार्ड उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित होने के लिए तैयार हैं, वे अपने संबंधित हॉल टिकट राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: RSMSSB फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर भर्ती एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। आरएसएमएसएसबी ने फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर रिक्रूटमेंट एग्जाम के एडमिट कार्ड 2020 को दोबारा परीक्षा के लिए डिजिटल फॉर्मेट में रिलीज किया गया है।
Sarkari Naukri 2022 Live: UPSC CSE मेन्स रिजल्ट हुआ जारी
यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2022 रिजल्ट को जारी कर दिया गया है। यूपीएससी एग्जाम के उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा 16 सितंबर से 25 सितंबर तक सब्जेक्टिव मोड में होगी और परीक्षा में पास उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: बिहार लोक सेवा आयोग 67वें CCE परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया
सबसे पहले वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।67वीं मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।इसके बाद फीस का भुगतान करके आवेदन जमा करें।फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें।
Sarkari Naukri 2022 Live: BPSC 67वें CCE का मेन्स रजिस्ट्रेशन
बीपीएससी यानी बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से 67वीं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2022 के लिए आवेदन की समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है। योग्य उम्मीदवार अब लेट फीस का भुगतान करके 10 दिसंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live - फायरमैन एग्जाम का रिजल्ट जारी
सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने फायरमैन के 2380 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आधिकारिक वेबसाइच पर नतीजे देख सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live - एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एग्जीक्यूटिव के 596 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 21 जनवरी 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live - बैंक में नौकरी का मौका
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी 23 दिसंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live - इन पदों के लिए करें अप्लाई
कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने जेल प्रहरी सहित 2112 पदों पर भर्ती के लिए peb.mp.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2023 से शुरू की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 Live - पीजीटी के लिए करें अप्लाई
हरियाणा में पीजीटी के 4476 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य अभ्यर्थी hpsc.gov.in पर 25 दिसंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live - मध्य प्रदेश में नौकरी का मौका
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जूनियर ज्यूडीशियल असिस्टेंट के 40 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 23 दिसंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।