Sarkari Naukri Result 2023: इस हफ्ते यूपी, बिहार, राजस्थान व एमपी में होगी सरकारी नौकरी की बहार, जारी होंगे ये सरकारी रिजल्ट व एडमिट कार्ड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 30, 2023, 05:07 PM IST

Sarkari Naukri Result 2023: देश के विभिन्न सरकारी विभागों में समय समय पर नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यहां हम आपको अगले हफ्ते आने वाली बड़ी सरकारी नौकरी व सरकारी रिजल्ट के अलावा सरकारी एग्जाम की आंसर-की व एडमिट कार्ड पर ताजा जानकारी देंगे।

Sarkari Naukri Result 2023, Sarkari Naukri for 10th, 12th Pass: देश में युवाओं के बीच सरकारी नौकरी का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित देश भर के विभिन्न सरकारी विभागों में समय समय पर नौकरी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। इसके लिए 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स व पोस्ट ग्रेजुएट्स भी घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यहां हम आपको अगले हफ्ते आने वाली बड़ी सरकारी नौकरी व सरकारी रिजल्ट के अलावा सरकारी एग्जाम की आंसर-की व एडमिट कार्ड पर ताजा जानकारी देंगे।

Sarkari Naukri 2023

Sarkari Naukri 2023

Bihar Sarkari Naukri 2023: बीपीएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन

बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं प्रीलिम्स परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा के जरिए कुल 235 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 15 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 अगस्त निर्धारित की गई है। ध्यान रहे कि इसके लिए 600 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा।

End of Feed