Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज और कल यानी सोमवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में निकली कई शानदार भर्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल यानी 12 अक्टूबर 2026 है। सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट (CPRI), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO-PXE), इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) और DCPCR जैसी प्रमुख संस्थाओं में विभिन्न पदों पर बंपर वेकेंसियां के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि आपने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है, तो अंतिम समय की तकनीकी बाधाओं से बचने के लिए तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म पूरा कर लें। आवेदन करने के आसान स्टेप लेख में नीचे दिए गए हैं।
Sarkari Naukri (Photo - AI/Newsroom Verified)
1. CPRI Recruitment 2026
केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (CPRI) ने विभिन्न इंजीनियरिंग, तकनीकी, असिस्टेंट और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। बता दें कि इस भर्ती में कुल 110 रिक्तियों को भरा जाएगा। इसके लिए कक्षा 10वीं आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर है और आवेदन के लिए उम्मीदवारों को cpri.res.in पर जाना पड़ेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - RRB Junior Translator Exam Date 2026: आरआरबी जूनियर ट्रांसलेटर हिंदी सीबीटी परीक्षा की डेट जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल
2. DRDO PXE Chandipur Apprentice Recruitment 2026
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के प्रूफ एंड एक्सपेरिमेंटल एस्टेब्लिशमेंट (PXE), चांदीपुर ने ग्रेजुएट और तकनीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस के 50 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए संबंधित ट्रेड में बीटेक (B.Tech) या डिप्लोमा (NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य) धारक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन पूरी करनी है। यानी उम्मीदवारों को स्पीड या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेजने होंगे।
पता - निदेशक, प्रूफ एंड एक्सपेरिमेंटल एस्टेब्लिशमेंट (PXE), रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO), पोस्ट ऑफिस - चांदीपुर, जिला - बालासोर, ओडिशा – 756025 (ध्यानार्थ: OIC, HRDC)।
3. EIL Associate Engineer Recruitment 2026
इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) ने एसोसिएट इंजीनियर (इंस्पेक्शन) के पदों पर योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रही है। यहां 20 पदों को भरा जाएगा, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर है। इस भर्ती के लिए मैकेनिकल, मेटलर्जी या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में BE/B.Tech/B.Sc. डिग्री और निर्धारित कार्य अनुभव प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने लिए engineersindia.com पर जाना होगा।
4. DCPCR Law Consultant Recruitment 2026
दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले बाल अधिकार संरक्षण आयोग (DCPCR) में सीनियर और जूनियर लॉ कंसलटेंट के पदों पर अनुबंध के आधार पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती कुल 14 पदों को भरने के लिए है। एलएलबी या कानून के क्षेत्र में कार्य अनुभव प्राप्त करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं। इसमें उन्हें सीधा इंटरव्यू के लिए जाना होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -MDI MBA Admission 2027: एमडीआई में एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, इस दिन तक कर पाएंगे अप्लाई, यहां देखें डिटेल्स
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन
स्टेप 1 - पहले संबंधित भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से रजिस्टर करें।
स्टेप 4 - लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
स्टेप 5 - आवेदन में दी गई सारी जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 6 - अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट करें।
स्टेप 7 - आवेदन शुल्क का भुगतान करें और प्रक्रिया पूरी करें।
उम्मीदवारों को सलाह है कि वह लास्ट मिनट के इंतजार में न रहें और आवेदन प्रक्रिया समय रहते पूरी करें।
