Chhattisgarh Assistant Professor Vacancy 2026: असिस्टेंट टीचर बनने वालों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट टीचर के 2292 पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं और 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। (CGPSC Assistant Professor Vacancy 2026) दरअसल, छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसी क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार देखें किस पोर्टल से कौन कब तक कर सकता है आवेदन
CGPSC सहायक प्रोफेसर रिक्ति 2026
किस वेबसाइट पर मिलेगा डिटेल में विज्ञापन
लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा के अनुसार, अभी डिटेल में विज्ञापन जारी नहीं किया गया है, लेकिन CGPSC Assistant Professor Detail Advertisement छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in और स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर जारी किया जाएगा।
CGPSC Assistant Professor Syllabus
भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी व्यापम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
Chhattisgarh Assistant Professor Exam
इन पदों के लिए लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा, जिसकी संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि से जुड़ी जानकारी व्यापम द्वारा अलग बताई जाएगी। यही कारण है कि अभी आयु सीमा, आवेदन करने का तरीका, आवेदन की फीस, योग्यता, सैलरी व इत्यादि जानकारी नहीं आई है।
कौन कर सकेगा आवेदन, CGPSC Assistant Professor Vacancy Eligibility
अभी डिटेल में विज्ञापन नहीं आया है, लेकिन इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट टीचर बनने के लिए, उम्मीदवारों के पास छत्तीसगढ़ टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CG TET) का प्रमाणपत्र होना चाहिए। यही नहीं CG Vyapam द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा भी पास करनी होगी। जरूरी योग्यताओं की बात करें, तो हायर सेकेंडरी (10+2) में 50% अंकों के साथ-साथ D.Ed, B.El.Ed, या B.Ed की डिग्री शामिल है।
