बैंक ऑफ बड़ौदा और सुप्रीम कोर्ट में आवेदन का आज आखिरी मौका, जानें योग्यता, फीस व चयन प्रक्रिया

Sarkari Naukri 2026: सुप्रीम कोर्ट और बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा विभिन्न पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Sarkari Naukri 2026: सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि आज बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के वेल्थ मैनेजमेंट विभाग में 837 प्रोफेशनल पदों और भारत के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court of India) में कोर्ट असिस्टेंट (तकनीकी सहायक-सह-प्रोग्रामर) के 15 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की करने की अंतिम तिथि है। यदि आपने अभी तक पंजीकरण या शुल्क भुगतान पूरा नहीं किया है, तो आज ही समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। वरना नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर आपके हाथ से निकल जाएगा।

Sarkari Naukri 2026

Sarkari Naukri 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज (WMS) विभाग के अंतर्गत संविदा यानी Contractual) आधार पर ग्रुप हेड, हेड इन्वेस्टमेंट, टेरिटरी हेड, इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर और सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर (791 पद) सहित कुल 837 पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी इस प्रकार है -

End of Feed