Sarkari Naukri 2026: बिहार पुलिस में 48,447 पदों पर भर्ती जल्द, भरे जाएंगे सिपाही से लेकर दारोगा तक के पद

Sarkari Naukri 2026 Bihar Police Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने बिहार पुलिस में बड़े स्तर पर भर्ती और प्रमोशन की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है।

Sarkari Naukri 2026 Bihar Police Recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गृह विभाग की ओर से मिली स्वीकृति के बाद अब बिहार पुलिस में कुल 48,447 पदों को भरा जाएगा। इससे लाखों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। राज्य सरकार ने बिहार पुलिस में बड़े स्तर पर भर्ती और प्रमोशन की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। लंबे समय से युवा इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे। सरकार के इस फैसले को राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस बल में कर्मचारियों की कमी दूर करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। संभावना है कि भर्ती प्रक्रिया बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग और केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) के माध्यम से कराई जाएगी।

Sarkari Naukri Bihar Police Recruitment 2026: बिहार पुलिस भर्ती

Sarkari Naukri Bihar Police Recruitment 2026: बिहार पुलिस भर्ती

कुल कितने पदों पर भर्ती

गृह विभाग की ओर से मिली स्वीकृति के बाद अब बिहार पुलिस में कुल 48,447 पदों को भरा जाएगा। जानकारी के अनुसार, इन पदों में 37,978 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जबकि 10,468 पद प्रोन्नति यानी प्रमोशन के जरिए भरे जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, सरकार जल्द ही भर्ती से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना जारी कर सकती है। इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन तिथि जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। जानकारी के अनुसार, यह भर्ती प्रक्रिया बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग और केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) के माध्यम से कराई जा सकती है।

End of Feed