LIVE विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी का मौका, 10वीं और 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरी का मौका, 10वीं और 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई
Latest Sarkari Naukri पता करनी हो या एजुकेशन सेक्टर की कोई जरूरी खबर, सब यहां से देखा जा सकता है। ऐसे उम्मीदवार जो खुद को सरकारी नौकरी 2022 से अपडेट रखना चाहते हैं वे इस पेज पर बने रहें, क्योंकि यहां नई से नई सरकारी नौकरियों की जानकारी दी जा रही है। अक्सर केंद्र व राज्य सरकार नौकरी के लिए आवेदन मंगाते हैं, इनमें से बहुत की जानकारी हमें नहीं हो पाती है, ऐसे में यह प्लेटफॉर्म आपके लिए बेस्ट रहेगा। आपको सिर्फ इस पेज को कुछ मिनट के अंतर पर रिफ्रेश करना है और नया अपडेट सामने आ जाएगा। यहां केवल 10वीं 12वीं या ग्रेजुएट को ही फोकस नहीं किया जाता है बल्कि 8वीं पास या 5वीं पास के लिए भी नौकरी की जानकारी दी जाती है।
UPSC CSE Mains Exam Result 2022: घोषित हुए यूपीएससी मेंस परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
अक्सर हम सही समय पर सरकारी नौकरी की सूचना न होने की वजह से आवेदन नहीं कर पाते और नौकरी आकर चली जाती है, ऐसे में यह प्लेटफॉर्म आपको हर एक सरकारी नौकरी के बारे में सूचित करने के लिए बेहद काम आ सकता है। Sarkari Naukri Today Vacancy यहां दिन की आने वाली हर सरकारी नौकरी खासकर हिंदी भाषी राज्यों से आने वाली नौकरियों को कवर किया जा रहा है। हर एक बड़ी परीक्षा का नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि, आंसर की, रिजल्ट या संबंधित किसी अन्य तरह की जानकारी को यहां देखकर खुद को अपडेट किया जा सकता है।
SSC CHSL Notification 2022: जारी हुआ एसएससी सीएचएसएल का नोटिफिकेशन, 4500 पदों पर भर्ती का मौका, आज से करें अप्लाई
New Sarkari Naukri Vacancy इस समय देश के कई राज्यों में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं। इनमें से ज्यादातर भर्ती यूपीएसएसएससी, एसएससी बीपीएससी व अन्य आयोगों द्वारा की जा रही है। ज्यादातर सरकारी नौकरी के लिए केवल आनलाइन आवेदन मंगाए जा रहे हैं, ऐसे में बिना देर के किए इन नौकरियों को चेक करें और आवेदन करें। इस पेज पर लेटेस्ट सरकारी नौकरी के साथ साथ आवेदन के लिए लिंक या आधिकारिक साइट भी दिया जा रहा है।
CTET 2022 Exam Date Live Updates: जानें कब आएगी सीटेट परीक्षा की तिथि, जल्द एक्टिव होगा आवेदन की स्थिति देखने के लिए लिंक
Sarkari Naukri Today News in Hindi 6 दिसंबर को यूपीएससी मेंस परीक्षा का रिजल्ट आ गया है, जबकि अभी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का परिणाम लिंक एक्टिव होना है। यही नहीं एचटीईटी 2022 आंसर की भी आनी है, सीटेट रजिस्ट्रेशन के लिए करेक्शन विंडों को बंद कर दिया गया है, यानी अब आवेदन की स्थिति देखने के लिए लिंक को एक्टिव किया जाएगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा की तिथि आ गई है और कभी भी एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है, इसके अलावा सीबीएसई डेट शीट भी इन्हीं दिनों में जारी होने वाली है।
Sarkari Naukri 2022 Live: सीआईएसफ कांस्टेबल भर्ती 2022
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी 20 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: जूनियर अस्सिटेंट एग्जाम
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से जूनियर अस्सिटेंट एग्जाम 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 दिसंबर 2022 तय की गई है। परीक्षा के माध्यम से 445 पदों को भरा जाएगा।
Sarkari Naukri 2022 Live: एसएससी के नतीजे जारी
कर्मचारी चयन आयोग ने सेलेक्शन पोस्ट फेज 9 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे देख सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: मेडिकल ऑफिसर के लिए करें अप्लाई
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मेडिकल ऑफिसर के 2382 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी 2 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: हरियाणा सीईटी आंसर की जारी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने समान पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा 5 और 6 नवंबर को आयोजित की गई थी।
Sarkari Naukri 2022 Live: एयरफोर्स स्टेशन में निकली भर्ती
एयरफोर्स स्टेशन कानपुर ने अप्रेंटिस के 250 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी 31 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने से पहले अपनी योग्यता अवश्य जांच लें।
Sarkari Naukri 2022 Live: माइन्स इंस्पेक्टर एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने माइन्स इंस्पेक्टर एग्जाम 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था,वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Sarkari Result live - असम में निकली नौकरी
असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर श्रम कल्याण विभाग के तहत असम के तहत कारखानों के निरीक्षक के पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट की उत्तर कुंजी जारी की है। आयोग ने निर्धारित प्रारूप में उत्तर कुंजी के संबंध में आपत्ति, यदि कोई हो, की भी मांग की है।
Sarkari Naukri 2022 Live: सीएचएसएल परीक्षा के लिए करें अप्लाई
सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। कर्मचारी चयन आयोग ने सीएचएसएल परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर 4 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: एमपी में नौकरी का मौका
कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल ने जेल प्रहरी सहित 2112 पदों पर भर्ती के लिए peb.mp.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2023 से शुरू की जाएगी।
Sarkari Naukri 2022 Live: यूपी में बंपर भर्ती
नेशनल हेल्थ मिशन, उत्तर प्रदेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 4000 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन प्रकिया 2 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 12 दिसंबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: पीजीटी के लिए करें अप्लाई
हरियाणा में पीजीटी के 4476 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य अभ्यर्थी hpsc.gov.in पर 25 दिसंबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: KVS में निकली भर्ती
केद्रीय विद्यालय संगठन ने टीजीटी और पीजीटी सहित 13404 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी 26 दिसंबर तक kvsangathan.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 दिसंबर से शुरू की गई है।
Sarkari Naukri 2022 Live: यूपी एनएचएम भर्ती 2022
नेशनल हेल्थ मिशन, उत्तर प्रदेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 4000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी यूपी एनएचएम भर्ती 2022 के लिए upnrhm.gov.in पर 13 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Sarkari Naukri 2022 Live: HPSC SMO में निकली है भर्ती
हरियाणा सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग में भर्तियां निकाली गई हैं और राज्य सरकार की ओर से संचालित अस्पतालों के खाली पदों को भरने के लिए प्रक्रिया जारी की जा चुकी है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से विज्ञापन संख्या 30/2022 के अनुसार वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए भर्ती के ऑनलाइन आवेदन मांग लिए गए हैं।
Sarkari Naukri 2022 Live: DRDO CEPTAM भर्ती के लिए करें आवेदन
डीआरडीओ यानी रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की ओर से सेंटर फॉर पर्सनेल टैलेंट मैनेजमेंट के एक हजार से ज्यादा पदों पर नौकरी मिल रही हैं। डीआरडीओ के सेप्टम में एडमिन एंड एलाइड (ए एंड ए) कैडर के एक हजार से ज्यादा पदों को लेकर आवेदन की प्रक्रिया बुधवार, 7 दिसंबर को खत्म हो जाएगी।
Rajasthan Sarkari Naukri 2022 Live: राजस्थान में कई पदों पर बंपर वैकेंसी
राजस्थान सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बहुत ही बड़े स्तर पर नौकरी निकाली गई है। मेडिकल, हेल्थ और फैमिली वेल्फेयर मिनिस्ट्री यानी चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, राजस्थान की ओर से नर्सिंग ऑफिसर और फार्मासिस्ट पदों की भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन रिलीज किया है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार rajswasthya.nic.in की मदद से जॉब वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Live - 100 इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए नोटिस जारी
दामोदर घाटी निगम (DVC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर GATE-2022 के माध्यम से मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / सिविल / C&I / IT और संचार सहित विभिन्न विषयों में 100 इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए एक अधिसूचना जारी की है। कुछ निश्चित शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए 31 दिसंबर 2022 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Result Live - जारी हो गए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए एडमिट कार्ड
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीएसई) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए एडमिट कार्ड hpbose.org पर अपलोड कर दिए हैं। जिन छात्रों की टीईटी नवंबर परीक्षा 10 दिसंबर, 11 दिसंबर और 12 दिसंबर को शुरू हो रही है, वे एचटीपी शिकायतें नवंबर 2022 कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।