10th Paas Sarkari Naukri : आने वाले दो दिनों में 10वीं पास युवाओं के लिए बंपर वेकेंसी निकलने वाली है। शनिवार को रेलवे ग्रुप डी के 22,000 पदों और जीडीएस (GDS) यानी ग्रामीण डाक सेवकों के 28,740 पर बंपर वेकेंसी निकलने वाली है। इन दोनों ही भर्तियों में 10वीं पास युवाओं के मौका मिलेगा। ऐसे में बिना किसी देरी के उम्मीदवार इन भर्तियों के लिये अपनी तैयारी शुरू कर दें और आखिरी डेट से पहले-पहले आवेदन भी कर लें।
Sarkari Naukri for 10th pass students
10वीं पास युवाओं के लिए खास मौका
शनिवार यानी 31 जनवरी को आने वाली इन दोनों ही भर्तियों में 10वीं पास युवाओं को खास मौका मिलेगा। रेलवे ग्रुप डी भर्ती में 10वीं पास के साथ-साथ आईटीआई युवा भी अप्लाई कर सकते हैं। ग्रामीण डाक सेवा पदों पर जो भर्ती निकलनी है उसके लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 14 फरवरी है। ऐसे में इच्छुक युवा Indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2026 रखी गई है।
जानें RRB भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी डेट
रेलवे ग्रुप डी की भर्ती के लिए www.rbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 2 मार्च है। वहीं, GDS भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल रखी गई है। अधिकतम आयुसीमा में अनुसूचित जाति को पांच साल, ओबीसी को तीन साल की छूट दी जाएगी। इसमें आवेदक का 10वीं कभा में मैथ्स और इंग्लिश में पास होना जरूरी है। वहीं जिस सर्किल के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए।
10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका
कैसे होगी भर्ती प्रक्रिया ? RRB Group D Bharti
उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर ही किया जाएगा। एक बार चुने जाने के बाद शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन करवाना होगा। रेलवे ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 साल और अधिकतम आयु 33 साल होनी चाहिए। ओबीसी के लिए 3 साल और SC/ST उम्मीदवारों के लिए भर्ती में 5 साल की छूट दी गई है।
