SAIL BSP Recruitment 2026: भिलाई स्टील प्लांट में अप्रेंटिस के 710 पदों पर निकली भर्ती, 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

SAIL BSP Recruitment 2026: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के बीएसपी में अपेरंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इन पदों पर नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

SAIL BSP Recruitment 2026: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (BSP) ने वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिसशिप पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी जारी है। SAIL द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत ट्रेड अप्रेंटिस (ITI), टेक्नीशियन (डिप्लोमा) अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के कुल 710 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने पिछले पांच वर्षों में अपनी आईटीआई, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है, वे इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इन पदों पर नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर डेडलाइन से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। चयन मेरिट और वॉक-इन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। आइए जानते हैं पद अनुसार सीटों का विवरण, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया।

SAIL BSP Recruitment 2026

SAIL BSP Recruitment 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

SAIL भिलाई अप्रेंटिस भर्ती 2026 मुख्य विवरण

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
संस्थान का नामसेल - भिलाई स्टील प्लांट (SAIL-BSP)
कुल पदों की संख्या710 पद
पद के प्रकारट्रेड (ITI), डिप्लोमा और ग्रेजुएट अप्रेंटिस
आवेदन की अंतिम तिथि20 अक्टूबर 2026
आयु सीमा (31.10.2026 तक)18 से 28 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट)
वॉक-इन वेरिफिकेशन तिथि27 अक्टूबर से 21 नवंबर 2026
आधिकारिक पोर्टलNAPS (ITI के लिए) / NATS (डिप्लोमा व डिग्री के लिए)

End of Feed