इस राज्य में मेडिकल ऑफिसर के 600 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

RUHS Rajasthan Medical Officer Recruitment 2026: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज यानी आरयूएचएस ने मेडिकल ऑफिसर के 600 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ruhs.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

RUHS Rajasthan Medical Officer Recruitment 2026: राजस्थान सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज यानी आरयूएचएस ने मेडिकल ऑफिसर के 600 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ruhs.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती राजस्थान मेडिकल सर्विसेज रूल्स-1963 के तहत हो रही है। यहां आवेदन के लिए 14 सितंबर को लिंक एक्टिव किया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर 2026 है। यहां आप राजस्थान मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवदेन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

RUHS Rajasthan Medical Officer Recruitment

RUHS Rajasthan Medical Officer Recruitment 2026: राजस्थान मेडिकल ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी

Rajasthan Medical Officer Recruitment: कैटेगिरी वाइज कितने पदों पर वैकेंसी

राजस्थान मेडिकल ऑफिसर के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 600 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए 216 पद, ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए 60 पद, बीसी वर्ग (BC Category) के लिए 126 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 96 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 72 पद और एमबीसी वर्ग (MBC Category) के लिए 30 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं एज लिमिट की बात करें तो न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

End of Feed