RSSB VDO Final Result 2025 Released: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आज 24 जून 2026 को VDO भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। लिखित परीक्षा पूरे राज्य में 2 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। RSSB चेयरमैन आलोक राज ने X पर इसकी पुष्टि की है। जल्द ही रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। उम्मीदवार रोल नंबर की मदद से अपनी मेरिट स्टेटस चेक कर सकेंगे। इस भर्ती के जरिए विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर के 850 खाली पद भरे जाने हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया वीडीओ भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 850 पदों पर होगी नियुक्ति
RSSB VDO Final Result 2025 Step to Check
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी VDO भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें:
- RSSB की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in खोलें।
- होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन में जाएं।
- VDO Result 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- फाइनल मेरिट लिस्ट PDF खोलें।
- अपना रोल नंबर सर्च कर रिजल्ट चेक करें और PDF सेव कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: Jharkhand BTech Admission 2026: JEE Main स्कोर पर शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, 2 जुलाई तक करें आवेदन
जो अभ्यर्थी 2 नवंबर 2026 को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में शामिल हुए थे, वे ही फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल हैं।
VDO परीक्षा की महत्वपूर्ण तारीखें जानें
| नोटिफिकेशन की तारीख | जून 2025 |
| आवेदन शुरू | 19 जून 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख | 25 जुलाई 2025 |
| फीस जमा करने की आखिरी तारीख | 25 जुलाई 2025 |
| सुधार की आखिरी तारीख | शेड्यूल के अनुसार |
| परीक्षा शहर जारी होने की तारीख | 27 अक्टूबर 2025 |
| एडमिट कार्ड | 30 अक्टूबर 2025 |
| परीक्षा की तारीख | 02 नवंबर 2025 |
| फाइनल रिजल्ट | 24 जून 2026 |
अभ्यर्थी का नाम के अलावा रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, क्वालिफाइंग स्टेटस भी चेक करना होगा। RSSB ने सलाह दी है कि उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें, आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जॉइनिंग प्रक्रिया में काम आएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: बिहार कैबिनेट का फैसला: 5 जिलों में खुलेंगी नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी, कोर्ट भवनों और सीवरेज प्रोजेक्ट को भी मंजूरी
