Rajasthan VDO Admit Card 2025: राजस्थान वीडीओ एग्जाम एडमिट कार्ड, sso.rajasthan.gov.in से करें डाउनलोड

RSSB Rajasthan VDO Admit Card 2025 download link sso.rajasthan.gov.in: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में भाग लेने जा रहे अभ्यर्थी एसएसओ के पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 2 नवंबर को है।

RSSB Rajasthan VDO Admit Card 2025 download link sso.rajasthan.gov.in: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती में भाग लेने जा रहे अभ्यर्थी एसएसओ के पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वीडीओ के लिए जून से जुलाई के बीच आवेदन लिए गए थे और यह परीक्षा 2 नवंबर को है। ग्राम विकास अधिकारी की इस भर्ती के जरिए 850 पदों को भरा जाएगा। वहीं इस भर्ती की परीक्षा 02 नवंबर 2025 को रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी। जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर 2025 यानी आज प्रवेश पत्र जारी होंगे। वीडीओ एडमिट कार्ड में आपके परीक्षा केंद्र, पता और परीक्षा से संबंधित जरूरी गाइडलाइंस भी होंगी।

Rajasthan VDO Admit Card 2025

Rajasthan VDO Admit Card 2025

ऐसे डाउनलोड करें वीडीओ एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले एसएसओ पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • यहां आपको VDO Hall Ticket/VDO Admit Card 2025 देखने का विकल्प मिलेगा।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की जानकारी भरें।
  • सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा।
  • अब इसका प्रिंट निकाल लें और सभी जानकारी ठीक से चेक कर लें

End of Feed