Rajasthan PTI Recruitment 2026: 13 सितंबर को नहीं होगी परीक्षा, RSSB ने जारी किया नया अपडेट

Rajasthan PTI Recruitment 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने साफ किया है कि PTI भर्ती परीक्षा अब 13 सितंबर 2026 को नहीं होगी। बोर्ड का कहना है कि भर्ती नियमों से जुड़े कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण बाकी है।

Rajasthan PTI Recruitment 2026: राजस्थान में शारीरिक शिक्षा शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अपडेट आया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने साफ किया है कि PTI भर्ती परीक्षा अब 13 सितंबर 2026 को नहीं होगी। बोर्ड का कहना है कि भर्ती नियमों से जुड़े कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण बाकी है, इसलिए शेड्यूल बदला गया है। RSSB अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि नियमों पर पूरी स्पष्टता आने के बाद ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसी वजह से परीक्षा को फिलहाल स्थगित किया गया है।

Rajasthan PTI Recruitment 2026

Rajasthan PTI Recruitment 2026: 13 सितंबर को नहीं होगी परीक्षा, RSSB ने जारी किया नया अपडेट (Image - chatgpt)

उन्होंने संकेत दिया कि परीक्षा अब अप्रैल 2027 में हो सकती है। अंतिम तारीख और पूरा कार्यक्रम नियम साफ होने के बाद ही घोषित होगा।

End of Feed