राजस्थान बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RSSB Basic Computer Instructor Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को ऑफलाइन मोड में होगी।

RSSB Basic Computer Instructor Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के जरिए राजस्थान सरकार में बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3,629 और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 322 पद भरे जाएंगे।

RSSB Basic Computer Instructor Admit Card

राजस्थान बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी

अभ्यर्थी RSSB की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या राजस्थान भर्ती पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड निकालने के लिए अभ्यर्थी को आवेदन संख्या, जन्म तिथि और स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा। कुछ मामलों में लॉगिन के लिए SSO ID और पासवर्ड की जरूरत भी पड़ सकती है। जानें एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

End of Feed