RSOS Result 2026: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की ओर से आज यानी 25 जून 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। आरएसओएस द्वारा आयोजित की गई परीक्षा में शामिल उम्मीदवार rsos.rajasthan.gov.in और rsosadmission.rajasthan.gov.in से अपने परीक्षा नतीजे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
RSOS Result 2026
कब हुई थी परीक्षा
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन 23 अप्रैल से 20 मई 2026 के बीच किया गया था। यह परीक्षा राज्य के 328 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी, जिसके लिए 80 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्टर किया था। परीक्षा देने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजा खत्म हो गया है। अब वह आधिकारिक वेबसाइट से रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से अपने रिजल्ट के साथ मार्कशीट भी डाउनलोड कर पाएंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Rajasthan PTET Result 2026 Declared: जारी हुआ राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक
इन वेबसाइट्स पर रिजल्ट लिंक एक्टिव
rsos.rajasthan.gov.in
rsosadmission.rajasthan.gov.in
RSOS Result 2026 आसान स्टेप्स में कैसे करें चेक?
स्टेप 1: छात्र आधिकारिक वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in या rsosadmission.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर अपनी संबंधित क्लास यानी कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आप अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करेंगे।
स्टेप 4: लॉगिन डिटेल्स को ध्यान से भरने के बाद 'Submit' के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: अब, आपका रिजल्ट और मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 6: भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट जरूर लें।
कम अंक आने पर करें री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन
परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जो छात्र प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें बोर्ड द्वारा एक और मौका दिया जाएगा। ऐसे छात्र अपनी कॉपियों की दोबारा जांच के लिए री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरेंगे। बता दें कि री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
