RSMSSB Agriculture Supervisor Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अब बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध हैं। इस भर्ती के जरिए राज्य में कृषि पर्यवेक्षक के 1100 पद भरे जाएंगे। परीक्षा 18 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई थी और इसका परिणाम 23 जून 2026 को घोषित किया गया।
RSMSSB एग्रीकल्चर सुपरवाइजर रिजल्ट 2026
रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है, लेकिन ज्यादा ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट स्लो चल सकती है। ऐसे में उम्मीदवारों को कुछ देर बाद फिर से कोशिश करने की सलाह है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: CUET UG 2026 Result: कम स्कोर के साथ DU के इन 7 कॉलेजों में मिल सकता है एडमिशन, चेक करें पूरी लिस्ट
RSMSSB Agriculture Supervisor Result 2026 Step to Check
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
- RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "Agriculture Supervisor Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
- भविष्य के लिए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
अब होगी दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान मार्कशीट, कैटेगरी सर्टिफिकेट, आईडी प्रूफ और अन्य जरूरी दस्तावेज दिखाने होंगे। बोर्ड जल्द ही वेरिफिकेशन की तारीख, समय और जगह की जानकारी वेबसाइट पर जारी करेगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट आएगी, जिसके आधार पर नियुक्ति होगी। अभ्यर्थियों को सलाह है कि भर्ती से जुड़े अपडेट के लिए RSSB की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: UPSSSC: यूपी में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी भर्ती का परिणाम जारी, 3446 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
