RRB NTPC UG Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जल्द ही एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 एग्जाम का रिजल्ट जारी कर सकता है। एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों को आरआरबी एनटीपीसी यूजी रिजल्ट 2025 के बेसब्री से इंतजार है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी rrb.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। लॉगिन करने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी।
RRB NTPC 2025 (iStock)
बताते चलें कि इस भर्ती के लिए दो चरणों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा की जानी है, जिसके बाद कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट भी होगा।
इसके बाद अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए टाइपिंग स्किल टेस्ट होगा।
टेस्ट के बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन टेस्ट और मेडिकल परीक्षा होगी।
कमर्शियल कम टिकट क्लर्क और ट्रेन क्लर्क के लिए दो चरणों में सीबीटी होगी, जिसके बाद डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम होगा।
सीबीटी में एक तिहाई नंबर्स की नेगेटिव मार्किंग होगी।
ऐसे चेक कर सकते हैं RRB NTPC UG CBT 1 Result 2025:
- सबसे पहले कैंडिडेट्स को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर होमपेज पर दिए गए एनटीपीसी यूजी 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपनी लॉगिन डीटेल्स भरकर लॉगिन करना होगा।
- अब स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ की फाइल ओपन हो जाएगी।
- अब रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपना नाम और रोल नंबर की प्रेस करके चेक कर सकते हैं।
- अब आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रैजुएट लेवल रिजल्ट 2025 पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें।
- अब भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
