RRB NTPC Graduate Level Bharti 2026: 3477 पदों पर भर्ती का शार्ट नोटिस जारी, 8 अक्टूबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

RRB NTPC Graduate Level Bharti 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रेजुएट लेवल पर एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन से पहले ही आवश्यक दस्तावेज तैयार करें।

RRB NTPC Graduate Level Bharti 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्नातक स्तर की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC Graduate) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN No. 06/2026) का नोटिस जारी किया। भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 3,477 अनंतिम रिक्तियों को भरा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रही है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय समय-सीमा में अपना आवेदन सबमिट कर सकते हैं।

RRB NTPC Graduate Level Bharti 2026

RRB NTPC Graduate Level Bharti 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

RRB NTPC ग्रेजुएट भर्ती 2026 मुख्य विवरण

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
आयोजक संस्थारेल भर्ती बोर्ड (RRB), भारत सरकार
अधिसूचना संख्याCEN No. 06/2026
पद का नामगैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (स्नातक) के विभिन्न पद
कुल अनंतिम रिक्तियां3,477 पद (सभी RRB मिलाकर)
वेतन स्तर (Pay Level)7वें CPC के अनुसार पे लेवल-5 एवं पे लेवल-6
आवेदन की शुरुआती तिथि08.10.2026
आवेदन की अंतिम तिथि06.11.2026 (रात 23:59 बजे तक)
आधिकारिक वेबसाइटrrbapply.gov.in/ rrb.indianrailways.gov.in
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -MPESB ने जारी किया वनरक्षक और जेल प्रहरी भर्ती की PET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

End of Feed