RRB NTPC Exam 2025 Date: आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रैजुएट लेवल एग्जाम की तारीख में एक बार फिर बदलाव कर दिया है। नोटिस के अनुसार, आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा अब 5 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह परीक्षा 5 जून से 23 जून तक होनी थी। इसका मतलब कि जो भर्ती परीक्षा 15 दिनों में खत्म होनी थी, अब उसमें एक दिन और बढ़ाकर 16 दिन कर दिया गया है। बता दें यह बदलाव भारी संख्या में प्राप्त आवेदनों और प्रशासनिक तैयारियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
RRB NTPC Exam 2025
RRB NTPC Admit Card 2025: इस तारीख को आएगा एडमिट कार्ड
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। बीते सालों के के आधार पर पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:30 बजे, दूसरी पाली दोपहर 12:45 बजे से 2:15 बजे और तीसरी पाली शाम 4:30 से 6:00 बजे तक होनी चाहिए। बता दें कि परीक्षा की सिटी इंटीमेशन स्लिप 26 मई को जारी होने की उम्मीद है। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड 1 जून को अपलोड कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स से अपना एडमिट कार्ड डाउनोड कर सकेंगे।
How to download RRB NTPC Admit Card 2025
- आरआरबी की रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एनटीपीसी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB NTPC Exam 2025: ऐसे होगी परीक्षा
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में मैथ्स, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस से कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के कुल 8113 पदों पर भर्ती की जाएगी।
