RRB JE CBT 2 Exam 2026 City Slip: जूनियर इंजीनियर जेई सीबीटी-2 परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड में द्वारा एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड दर्ज करना है। इसके जरिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर अपनी परीक्षा स्लिप डाउनलोड कर पाएंगे।
RRB JE CBT 2 Exam City Slip
कब होगी आरआरबी सीबीटी - 2 परीक्षा
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा जूनियर इंजीनियर जेई सीबीटी - 2 परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा सीबीटी यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा कुल 150 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी, इसमें कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का है। बता दें कि यह परीक्षा कुल 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग भी है। इसलिए उम्मीदवार ध्यान से प्रश्नों के उत्तर दें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Assam HSLC Compartment Result 2026: जारी हुआ असम 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट, वेबसाइट और SMS से ऐसे करें चेक
कैसे डाउनलोड करें सीबीटी - 2 परीक्षा की सिटी स्लिप
स्टेप 1 - एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवा आधिकारिक वेबसाइट पर rrbcdg.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर एग्जाम सिटी स्लिप के सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - RRB Junior Engineer JE CBT-2 Exam City Slip 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
स्टेप 4 - अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी है।
स्टेप 5 - लॉगिन करने के बाद आपकी एग्जाम स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी।
स्टेप 6 - इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -DU Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए जल्द खुलेगा CSAS पोर्टल, जानें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और फीस
कितने पदों को भरने के लिए हो रही है परीक्षा
रेलवे द्वारा परीक्षा का आयोजन 2585 पदों पर भर्ती के लिए किया जा रहा है। इसमें जनरल कैटेगरी के 1096 पद, ईडब्ल्यूएस के कुल 246 पद, ओबीसी 620 पद, एससी के 411 पद और एसटी उम्मीदवारों के लिए 212 पद आरक्षित किए गए हैं।
