RRB Group D Result 2026 OUT: जारी हुआ रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट, जानें PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का पूरा प्रोसेस

रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। CBT परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in या संबंधित रीजनल RRB की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। CBT परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in या संबंधित रीजनल RRB की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। बोर्ड रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है। इसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए हैं। उम्मीदवार PDF डाउनलोड करके Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर खोज सकेंगे

RRB Group D Result 2026

जारी हुआ रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट 2026 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

बता दें कि RRB Group D की कंप्यूटर-बेस्ड परीक्षा 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती के जरिए रेलवे के अलग-अलग जोन में लेवल-1 के कुल 22,195 पद भरे जाने हैं। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट 7 सितंबर को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 17 सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिला था।

End of Feed