LIVE

RRB Railway Group D Result 2022: rrbcdg.gov.in पर जारी होगा आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट, देखें रिपोर्ट

Times Now Navbharat DigitalUpdated Nov 24, 2022, 07:59 IST
Follow on Google News
RRB Railway Group D Result 2022: rrbcdg.gov.in पर जारी होगा आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट, देखें रिपोर्ट

RRB Railway Group D Result 2022: rrbcdg.gov.in पर जारी होगा आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट, देखें रिपोर्ट

RRB Group D Result Merit List 2022 Date, Sarkari Result 2022: आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 परिणाम बहुत जल्द जारी होने की संभावना है, बता दें, इन परिणामों के जारी होने के बाद इन्हें रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिकर वेबसाइट rrbcdg.gov.in के अलावा रेलवे की क्षेत्रीय वेबसाइट से भी देखा जा सकता है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 2019 में आया था, लेकिन कोरोना व अन्य कारणों की वजह से रिक्रूटमेंट प्रोसेस तेजी से नहीं बढ़ पाया था।

Sarkari Naukri Job Vacancy Result Admit card Cutoff LIVE Updates


आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के जरिये कुछ 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती की जानी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस नोटिफिकेशन के खिलाफ एक करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, आवेदकों की संख्या बड़ी होने की वजह से आरआरबी ने परीक्षा को कई चरणों में आयोजित करने का फैसला लिया और 2022 यानी इसी साल कुल पांच चरणा में RRB Group D परीक्षा का आयोजन किया।

फरवरी में शुरू हो सकती है सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा, cbse.gov.in से देखें शिड्यूल


आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 रिजल्ट के साथ साथ आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 फाइनल आंसर की का भी इंतजार हो रहा है, बता दें, आरआरबी अस्थाई तौर पर आंसर की जारी कर चुकी है, इसके बाद आरआरबी ने आपत्ति करने का भी मौका दिया था। माना जा रहा है आपत्तियों पर विचार प्रक्रिया खत्म हो गई है और कभी भी रिजल्ट व फाइनल आंसर की को लेकर अपडेट आ सकता है, ऐसे में इस पेज पर समय समय पर विजिट करना न भूलें।

यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, updeled.gov.in से करें डाउनलोड

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही सीबीटी के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2022 परिणाम की घोषणा करने वाला है। रिजल्ट के साथ ही स्कोरकार्ड और कट ऑफ मार्क्स जारी किए जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी 2022 परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी।

NOV 23, 2022 15:27 IST

RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - नवंबर में ही जारी हो सकता है ग्रुप डी रिजल्ट, रिपोर्ट

रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी अब आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर आरआरबी ग्रुप डी के लिए परिणाम जारी करने की संभावना है। शेड्यूल के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा परिणाम नवंबर में ही जारी किया जा सकता है, लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
NOV 23, 2022 10:47 IST

RRB Group D Result 2022 LIVE - सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स लेवल -1 के तहत होगी भर्ती

भर्ती सातवें सीपीसी पे मैट्रिक्स लेवल -1 के तहत की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, और एस एंड टी विभागों) में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, , हेल्पर / सहायक, सहायक पॉइंट्समैन व अन्य लोगों की नियुक्ति की जाएगी।
NOV 23, 2022 10:16 IST

RRB Railway Group D Live - इंतजार होने वाला है खत्म, देखें कब तक आएगा रिजल्ट

आरआरबी ग्रुप डी रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) की ओर से आरआरबी द्वारा आयोजित की जाने वाली एक परीक्षा है, जिसका आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के माध्यम से ग्रुप डी की भर्ती की जाती है और इस बार एक करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
NOV 23, 2022 08:53 IST

RRB Railway Group D Result 2022 Live -1,03,769 पदों पर होगी नियुक्ति

आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 2022 परीक्षा के माध्यम से विभिन्न तकनीकी विभागों में भर्ती की जाएगी, बता दें कुल 1,03,769 रिक्तियों को भरने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इन पदों के लिए एक से सवा करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।
NOV 23, 2022 08:08 IST

RRB Railway Group D Live - पीईटी परीक्षा जनवरी 2023 में

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा परिणाम जल्द जारी होने वाला है, इसके लिए होने वाली पीईटी परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित होने की उम्मीद है और दस्तावेज सत्यापन फरवरी 2023 में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों की अंतिम नियुक्ति मार्च / अप्रैल 2023 तक की जाएगी।
NOV 23, 2022 07:45 IST

RRB Group D Result 2022 Live - रिजल्ट व फाइनल आंसर की साथ में

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अस्थाई आंसर की के खिलाफ आपत्ति करने का भी मौका दिया था, अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने की खिड़की 15 से 19 अक्टूबर, 2022 तक उपलब्ध थी। इसके बाद से लगातार विचार कार्य चल रहा है, जो कि खत्म होने की ओर है, माना जा रहा है कि रिजल्ट व फाइनल आंसर की दोनों साथ में इन्हीं दिनो जारी किया जा सकता है।
NOV 23, 2022 06:57 IST

RRB Group D 2022 Result Live - आज कल में आ जाएगी आरआरबी ग्रुप डी फाइनल आंसर की

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड आरआरबी ग्रुप डी 2022 परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक पांच चरणों में आयोजित की गई थी। अनंतिम आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2022 14 अक्टूबर को जारी की गई थी, इसके बाद से फाइनल आंसर की का इंतजार बना हुआ है, जो कि आज कल में जारी होने की संभावना है।
NOV 23, 2022 06:38 IST

Railway Group D Result 2022 LIVE - जल्द एक्टिवेट होगा रिजल्ट लिंक

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही सीबीटी के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2022 परिणाम की घोषणा करेगा। रिजल्ट के साथ ही स्कोरकार्ड और कट ऑफ मार्क्स जारी किए जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 परिणाम जारी होते ही आप इस पेज पर रिजल्ट लिंक देख सकेंगे।
NOV 22, 2022 21:00 IST

RRB Group D Result 2022 LIVE - जल्द आएंगे नतीजे

आरआरबी ने हाल ही में एनटीपीसी लेवल-5 का रिजल्ट और कट-ऑफ जारी किया था। उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड अब आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर सकता है।
NOV 22, 2022 20:59 IST

RRB Group D Result 2022 LIVE - आधिकारिक वेबसाइट पर करें भरोसा

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि किसी भी फर्जी वेबसाइट पर दी गई जानकारी से सावधान रहें।
NOV 22, 2022 19:56 IST

RRB Group D Result 2022 LIVE - इतने अंक जरूरी

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में सफल होने के लिए अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक हासिल करना होगा।
NOV 22, 2022 19:41 IST

RRB Group D Result 2022 LIVE -कहां मिलेगा रिजल्ट

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के साथ रीजनल वेबसाइट पर भी अपने नतीजे देख सकेंगे।
NOV 22, 2022 19:15 IST

RRB Group D Result 2022 LIVE - आरआरबी ग्रुप डी फाइनल आंसर की जल्द

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की उत्तर कुंजी 14 अक्टूबर को जारी की गई। प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल उत्तर कुंजी जारी होगी। इसके साथ ही रिजल्ट भी घोषितत किया जाएगा।
NOV 22, 2022 18:33 IST

RRB Group D Result 2022 LIVE - 1.03 लाख पदों पर भर्ती

रेलवे ग्रुप डी परीक्षा के जरिए 1.03 लाख पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा और आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
NOV 22, 2022 18:05 IST

RRB Group D Result 2022 LIVE - आधिकारिक वेबसाइट पर करें भरोसा

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 के लेटेस्ट अपडेट्स के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि किसी भी फर्जी वेबसाइट पर दी गई जानकारी से सावधान रहें।
NOV 22, 2022 17:32 IST

RRB Group D Result 2022 LIVE - यहां मिलेगा रिजल्ट लिंक

आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 जारी होते ही लाखों उम्मीदवार रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से अपना स्कोर देख सकेंगे। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 देखने के लिए लिंक शेयर किया जाएगा
NOV 22, 2022 17:03 IST

RRB Group D Result 2022 LIVE - जल्द आएंगे नतीजे

आरआरबी ने हाल ही में एनटीपीसी लेवल-5 का रिजल्ट और कट-ऑफ जारी किया था। उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड अब आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर सकता है।
NOV 22, 2022 16:52 IST

RRB Group D Result 2022 LIVE - ऐसे देखें नतीजे

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के नतीजे किसी भी वक्त घोषित किए जा सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
NOV 22, 2022 15:29 IST

RRB Group D Result 2022 LIVE - कब आएंगे नतीजे

आरआरबा ग्रुप डी रिजल्ट का इंतजार अभ्यर्थी बेसब्री से कर रहे हैं। बोर्ड जल्द ही परीक्षा के नतीजे जारी करने वाला है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
NOV 22, 2022 15:04 IST

RRB Railway Group D Result 2022 LIVE - देखें अभी तक का अपडेट

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) जल्द ही सीबीटी के लिए आरआरबी ग्रुप डी 2022 परिणाम की घोषणा करेगा। रिजल्ट के साथ ही स्कोरकार्ड और कट ऑफ मार्क्स जारी किए जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी 2022 परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी। अनंतिम आरआरबी ग्रुप डी उत्तर कुंजी 2022 14 अक्टूबर को जारी की गई थी। अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने की खिड़की 15 से 19 अक्टूबर, 2022 तक उपलब्ध थी।