RRB Group D Exam 2025: ऐसे होगी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा, पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

RRB Group D Exam 2025: नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे में ग्रुप डी के कुल 32438 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।

RRB Group D Exam 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे में ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 22 फरवरी 2025 तक ऑनलाइ अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी निर्धारित की गई है। वहीं, 25 फरवरी से 6 मार्च तक आवेदन पत्र में सुधार किया जा सकेगा।

RRB Group D Exam 2025

RRB Group D Exam 2025

RRB Group D Vacancy 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे में प्वाइंट्समैन, असिस्टेंट ट्रैक मशीन, असिस्टेंट ब्रिज, ट्रैक मैनेजर, असिस्टेंट लोको शेड जैसे कुल 32438 पदों पर भर्ती की जाएगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए चयन सीबीटी, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 18000 रुपये महीने मूल वेतन दिया जाएगा।

End of Feed