RRB ALP Exam 2024: आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट किस साइट पर होगा जारी

RRB ALP Exam 2024: इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 18799 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 19900 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा।

RRB ALP Exam 2024:आरआरबी एएलपी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) सीबीटी 1 का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RRB ALP Result 2024

RRB ALP Result 2024

RRB ALP Exam 2024: नवंबर में हुई थी परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट परीक्षा का आयोजन 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 5 दिसंबर को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 10 दिसंबर तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।

End of Feed