RRB ALP Result 2025 (OUT): जारी हुआ आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 रिजल्ट, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका

RRB ALP Result 2025 CBT 1: आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 में सफल अभ्यर्थियों को फिर सीबीटी 2 में शामिल होना होगा। इस परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट लोको पायलट के कुल 18799 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

RRB ALP Result 2025 CBT 1: आरआरबी एएलपी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) एग्जाम का रिजल्ट आज यानी 26 फरवरी को जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आरआरबी एएलपी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB ALP Result 2025

RRB ALP Result 2025

RRB ALP CBT 1 Result 2025: नवंबर में हुई थी परीक्षा

आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट सीबीटी 1 का आयोजन 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 5 दिसंबर को जारी की गई। जबकि, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब आरआरबी एलएलपी सीबीटी 1 में सफल अभ्यर्थियों को सीबीटी 2 में शामिल होना होगा। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed