एजुकेशन

NIOS Practical Exam 2025: मार्च-अप्रैल में आयोजित होने वाली प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम जारी

NIOS Practical Exam 2025 Schedule: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने मार्च-अप्रैल 2025 सत्र के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानें कब से कब तक चलेंगी परीक्षाएं क्या है शेड्यूल

Image

एनआईओएस प्रैक्टिकल परीक्षा 2025

NIOS Practical Exam 2025 Schedule Released: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने मार्च-अप्रैल 2025 सत्र के लिए आयोजित होने वाली Practical परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं तो जानें कब से कब तक चलेंगी परीक्षाएं क्या है शेड्यूल। छात्र आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in से परीक्षा डेटाशीट देख सकते हैं। हालांकि इस खबर में भी पूरी कार्यक्रम दिया गया है।

कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 17 मार्च से शुरू होंगी और 1 अप्रैल 2025 तक चलेंगी।

नोटिस के अनुसार, “NIOS पब्लिक एग्जामिनेशन मार्च/अप्रैल-2025 के सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी कोर्स की प्रायोगिक परीक्षाएं अखिल भारतीय और विदेशी शिक्षार्थियों के लिए चिन्हित एएलएस/ प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्रों पर 17.03.2025 से आयोजित की जानी है। प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथि-पत्रिका इस अधिसूचना के साथ संलग्न है और NIOS वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए हॉल टिकट प्रायोगिक परीक्षाएँ शुरू होने से पहले पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।”

NIOS Practical Exam 2025 Schedule

छात्र NIOS Practical Exam Date 2025 Class 10 और NIOS Practical Exam Date 2025 Class 12 की प्रायोगिक परीक्षा तिथियों के लिए नीचे दी गई तालिका से देख सकते हैं।

Dates Sr. Secondary Secondary
March 17 to March 20, 2025Home Science, Biology, Geography, Painting, Computer Science, Mass Communication, Early Childhood Care and EducationScience & Technology, Home Science, Carnatic Sangeet, Folk Art
March 21 to March 24, 2025Chemistry, Physics, Environmental Science, Physical Education and Yog, Data Entry Operations, Library and Information Science, NatyakalaPainting, Maths, Hindustani Music, Data Entry Operations, Natyakala
March 25 to March 28, 2025House Keeping, Catering Management, Food Processing, Hotel Front Office Operations, Preservation of Fruits & Vegetables, Web Designing & DevelopmentCutting & Tailoring, Dress Making, Beauty Culture & Hair Care, Certificate in Indian Embroidery, Beauty Therapy
March 29 to April 1, 2025Computer and Office Applications, Data Entry Operations, Web Development, IT Essentials: PC Hardware and Software, CRM Domestic Voice, Computer Hardware Assembly & Maintenance, Yog AssistantComputer and Office Applications, Data Entry Operations, Web Development, IT Essentials: PC Hardware and Software, CRM Domestic Voice, Computer Hardware Assembly & Maintenance, Yog Assistant
छात्र परीक्षा शुरू होने से पहले आधिकारिक पोर्टल से 2025 की Practical परीक्षाओं के लिए अपनाहॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं निर्धारित अध्ययन केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। छात्र अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जा सकते हैं।
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article