RPSC Statistical Officer Admit Card 2024: जारी हुआ आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा का एडमिट कार्ड, तुरंत करें डाउनलोड

RPSC Statistical Officer Admit Card 2024: आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया गया है। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी को किया जाना है।

RPSC Statistical Officer Exam 2024, RPSC Statistical Officer Admit Card 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा (RPSC Statistical Officer Exam 2024) का एडमिट कार्ड आज यानी 18 फरवरी को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी एडमिट कार्ड 2024 प्राप्त कर सकते हैं।

RPSC Statistical Officer Admit Card 2024

RPSC Statistical Officer Admit Card 2024

RPSC Statistical Officer Exam 2024: एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक अजमेर और जयपुर जिला मुख्यालयों पर होगी। इस परीक्षा में 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा।

End of Feed