आरपीएससी ने जारी की 7 प्रतियोगी परीक्षाओं की मॉडल उत्तर कुंजी, 6 से 8 अगस्त तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का मौका

RPSC released the model answer key of 7 competitive exams: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 7 प्रतियोगी परीक्षाओं की मॉडल उत्तर कुंजी जारी की गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को इन उत्तर कुंजियों पर कोई आपत्ति हो, तो वे 6 से 8 अगस्त, 2025 की रात 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।

RPSC released the model answer key of 7 competitive exams: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 7 प्रतियोगी परीक्षाओं की मॉडल उत्तर कुंजी जारी की गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को इन उत्तर कुंजियों पर कोई आपत्ति हो, तो वे 6 से 8 अगस्त, 2025 की रात 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करें। उक्त परीक्षाओं के मॉडल प्रश्न पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाईन ही प्रविष्ट करे। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाता है, तो उस पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

RPSC Answer key 2025

RPSC Answer key 2025

आयोग द्वारा प्रत्येक प्रश्न हेतु आपत्ति शुल्क रु 100/- (सेवा शुल्क अतिरिक्त) निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उक्त परीक्षा के लिए उपलब्ध लिंक (क्वेश्चन ऑब्जेक्शन) पर क्लिक कर प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज कराकर प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क रू. 100/-(सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा अभ्यर्थी स्वयं भी रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे पर भुगतान कर आपत्तियां दर्ज कर सकता है। आयोग द्वारा शुल्क वापस लौटाने का प्रावधान नहीं है।

End of Feed