RPSC RAS Final Answer Key 2025: जारी हुई आरपीएससी आरएएस फाइनल आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें पीडीएफ

RPSC RAS Final Answer Key 2025: आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2025 (रविवार) को किया गया। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 20 फरवरी को जारी किया गया।

RPSC RAS Prelims Final Answer Key 2025: आरपीएससी आरएएस परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल आंसर-की आज यानी 24 फरवरी को जारी कर दी गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर फाइनल आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी आरपीएससी आरएएस फाइनल आंसर-की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

RPSC RAS Final Answer Key 2025

RPSC RAS Final Answer Key 2025

RPSC RAS Prelims Result 2025: फाइनल आंसर-की जारी

आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2025 (रविवार) को किया गया था। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक हुई। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 2 फरवरी को जारी की गई। जबकि, प्रीलिम्स रिजल्ट की घोषणा 20 फरवरी को की गई। आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद अब इसकी फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed