RPSC Rajasthan Sarkari Naukri Advertisement released to fill more than 12 thousand posts of lecturer, Professor , Engineer and Sub inspector: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सरकारी नौकरी का पिटारा खोल दिया है। आरपीएससी ने गुरूवार को विभिन्न पदों पर बंपर भर्तियों के विज्ञापन जारी किए हैं। इनके तहत 5 विभागों में 12 हजार 121 पदों पर भर्तियां की जाएगी। इनको सम्मिलित करते हुए वर्ष 2025 के दौरान आयोग द्वारा 9 भर्तियों के विज्ञापन अभी तक जारी किए जा चुके हैं। विस्तृत जानकारी व आवेदन हेतु अभ्यर्थी राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर संबंधित विज्ञापनों का अवलोकन कर सकते हैं।
आयोग सचिव ने बताया कि विभिन्न विभागों से प्राप्त भर्ती अर्थनाओं के क्रम में भर्तियां की जानी है। अभ्यर्थी विज्ञापित पदों हेतु आवेदन करते समय विज्ञापन में जारी की गई वांछित योग्यता का अवश्य अवलोकन कर यह सुनिश्चित करें कि जिस पद के लिए उनके द्वारा आवेदन किया जा रहा है, उसके लिए पात्रता की समस्त शर्तों को वे पूरा करते हों। बिना वांछित योग्यता व अनुभव के आवेदन करने पर आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं से डिबार किया जा सकता है।
इन पदों पर भर्ती के लिए जारी किए गए विज्ञापन
सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) - 281 पद
पशुपालन विभाग (पशु चिकित्सा अधिकारी) - 1100 पद
उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर (गृह ग्रुप-1) विभाग - 1015
प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा विभाग) - 3225
वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) - 6500
ऑनलाइन आवेदन की तिथियां
- सहायक कृषि अभियंता: 28 जुलाई से 26 अगस्त
- पशु चिकित्सा अधिकारी: 5 अगस्त से 3 सितंबर
- उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर: 10 अगस्त से 8 सितंबर
- प्राध्यापक एवं कोच: 14 अगस्त से 12 सितंबर
- वरिष्ठ अध्यापक: 19 अगस्त से 17 सितंबर
ऑनलाइन आवेदन अवधि
सहायक कृषि अभियंता के पदो हेतु 28 जुलाई से 26 अगस्त, पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों हेतु 5 अगस्त से 3 सितंबर, उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर के पदों हेतु 10 अगस्त से 8 सितंबर, प्राध्यापक एवं कोच के पदों हेतु 14 अगस्त से 12 सितंबर तथा वरिष्ठ अध्यापक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 अगस्त से 17 सितंबर तक किए जा सकेंगे।
शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार द्वारा राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के माध्यम से स्कूल शिक्षा विभाग में प्राध्यापक एवं कोच के कुल 3,225 पदों तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ अध्यापक के 6,500 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
