RPSC Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam City Slip 2026 Released: आरपीएससी सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (RPSC 2nd Grade Teacher Exam City Slip 2026) खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर (RPSC 2nd Grade Teacher Exam City Slip) दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया राजस्थान भर में 9,651 सेकंड ग्रेड टीचर (सीनियर टीचर)/ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) पदों के लिए की जा रही है।
RPSC Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam City Slip 2026 Released: यहां डाउनलोड करें राजस्थान सेकेंड ग्रेड टीचर एग्जाम सिटी स्लिप
RPSC Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam Date 2026: कब होगी आरपीएससी सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा
बता दें आयोग ने पहले ही विषय-वार परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया था। परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं अब एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
RPSC Rajasthan 2nd Grade Teacher Exam City Slip 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
- सबसे पहले RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर RPSC 2nd Grade Teacher Exam City Slip 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलो पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
