RPSC lecturer Exam Admit Card: लेक्चरर आयुष विभाग परीक्षा के एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

RPSC lecturer Exam Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा लेक्चरर (आयुष विभाग) परीक्षा-2025 का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) माध्यम से 12 जनवरी 2026 को अजमेर जिला मुख्यालय पर दोपहर 12 से 2.30 बजे तक किया जाएगा।

RPSC lecturer Exam Admit Card: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा लेक्चरर (आयुष विभाग) परीक्षा-2025 का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) माध्यम से 12 जनवरी 2026 को अजमेर जिला मुख्यालय पर दोपहर 12 से 2.30 बजे तक किया जाएगा। इस ऑनलाइन परीक्षा के पूर्वाभ्यास हेतु मॉक टेस्ट आयोग की वेबसाइट के कैंडिडेट इनफॉर्मेशन कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (सीबीआरटी) पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी मॉक टेस्ट का आवश्यक रूप से अभ्यास कर परीक्षा प्रक्रिया से अभ्यस्त हो लेवें।

RPSC lecturer Exam Admit Card: लेक्चरर आयुष विभाग परीक्षा के एडमिट कार्ड

RPSC lecturer Exam Admit Card: लेक्चरर आयुष विभाग परीक्षा के एडमिट कार्ड

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

आयोग सचिव ने बताया कि परीक्षा के प्रवेश पत्र 9 जनवरी 2026 को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। अतः अभ्यर्थी समयांतर्गत प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लेवें। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है।

End of Feed