जयपुर में RPMC परीक्षा के दौरान हंगामा, प्रश्न-पत्र बाटने में देरी के आरोप; सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

RPMC Jaipur News: जयपुर में आज आयोजित RPMC परीक्षा के दौरान हंगामा देखा गया। प्रभा देवी मेमोरियल परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि कई छात्रों को प्रश्न-पत्र समय पर उपलब्ध नहीं कराए गए

RPMC Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज 30 जून को आयोजित RPMC परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा हो गया। प्रभा देवी मेमोरियल परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि कई छात्रों को प्रश्न-पत्र समय पर उपलब्ध नहीं कराए गए, जिसके कारण परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। सोशल मीडिया पर सामने आए दावों के अनुसार, परीक्षा केंद्र के ग्राउंड फ्लोर पर बैठे परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर प्रश्न-पत्र मिल गए और उन्होंने परीक्षा शुरू कर दी। वहीं, दूसरी और तीसरी मंजिल पर बैठे कई छात्रों का कहना है कि बार-बार मांगने के बावजूद उन्हें प्रश्न-पत्र काफी देर से बाटे गए।

RPMC Jaipur News

जयपुर में RPMC परीक्षा के दौरान हंगामा, प्रश्न-पत्र बाटने में देरी के आरोप (image - chatgpt)

इस देरी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें चल रही हैं, कुछ पोस्ट में पेपर लीक की आशंका जताई गई है। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

End of Feed