REET Question Paper 2025: राजस्थान रीट परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर्स (REET) का क्वेश्चन पेपर जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से रीट क्वेश्चन पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी रीट क्वेश्चन पेपर प्राप्त कर सकते हैं।
REET Answer Key 2025: कब आएगी रीट आंसर-की
राजस्थान रीट परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी और 28 फरवरी 2025 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का क्वेश्चन पेपर आज जारी कर दिया गया है। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की भी मार्च या अप्रैल में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपेडट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा।
How to download REET Question Paper 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर रीट क्वेश्चन पेपर लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी क्वेश्चन पेपर पीडीएफ डाउनलोज कर सकते हैं।
Rajasthan REET Result 2025: कब तक आएगा रिजल्ट
रीट लेवल 1 व लेवल 2 की प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद यदि अभ्यर्थियों को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। बता दें कि इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
