REET Main 2026 Answer Key: रीट मेंस लेवल 1 और लेवल 2 की आंसर की कब आएगी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

REET Main 2026 Answer Key Kab Aayegi: 17 से 20 जनवरी के बीच हुई रीट मेंस लेवल 1 और लेवल 2 परीक्षा 2026 के लिए आरएसएसबी के चेयरमैन आलोक राज ने एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि रीट मेंस 2026 की आंसर की कब जारी होने वाली है।

REET Main 2026 Answer Key Kab Aayegi: राजस्थान शिक्षक भर्ती मेंस की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आंसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और एक ही सवाल कर रहे हैं की रीट मेंस 2026 की आंसर की कब आएगी। बता दें कि परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के बीच किया गया था। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना संभावित स्कोर चेक करने के लिए आंसर की राह देख रहे हैं। इस बीच राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) चेयरमैन आलोक राज ने REET Main 2026 Answer Key पर एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने रीट मेंस परीक्षा 2026 के परिणाम कब तक आ सकते हैं कि जानकारी दी है।

REET Main 2026 Answer Key

रीट मेंस लेवल 1 और लेवल 2 की आंसर की कब आएगी (Photo - Canva)

रीट मेंस 2026 आंसर की कब आएगी?

आरएसएसबी चेयरमैन आलोक रोज ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर आंसर की के बारे में जानकारी दी और बताया कि REET Main 2026 लेवल 1 और लेवल 2 आंसर की फरवरी के तीसरे-चौथे सप्ताह में जारी की जा सकती है। इससे साफ होता है कि जनवरी में रीट मेंस परीक्षा 2026 की आंसर की जारी नहीं की जाएगी। आंसर की 15 से 20 दिन के बाद जारी की जाएगी।

End of Feed