Rajasthan REET Exam 2025 Application: राजस्थान शिक्षा विभाग की तरफ से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2025) के लिए आवेदन का लिंक आज यानी 15 जनवरी 2025 को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए अब तक आवेदन नहीं कि हैं वो आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन ही लिए जा रहे हैं।
राजस्थान रीट एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आज यानी 15 जनवरी को लास्ट डेट है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
REET Exam Application ऐसे करें आवेदन
- रीट एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रीट 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब पहले आपको न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन पत्र पूरा कर लें।
- अंत में उम्मीदवार निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
REET Exam में आवेदन के लिए कितनी हो उम्र?
रीट एग्जाम में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की कम से कम उम्र 18 वर्ष से कम और 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट छूट दी जाएगी। अगर इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव होता है तो नोटिफिकेशन जारी होने पर इसे अपडेट कर दिया जाएगा।
REET Exam Pattern Changed: इन बदलावों के साथ होगी परीक्षा
रीट परीक्षा में स्टूडेंट्स को पांच ऑप्शन दिए जाएंगे। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को पांचों ऑप्शन में से एक को भरना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने पर स्टूडेंट्स की माइनस मार्किंग का भी प्रावधान रखा गया है। ओएमआर शीट पर अभ्यर्थी के रोल नंबर के साथ उसकी फोटो लगे हो सकते हैं।
शिक्षा मंत्री की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रीट पेपर 1 और रीट पेपर 2 एग्जाम का आयोजन फरवरी 2025 माह में करवाया जाएगा। ऑफिशियल डेट की जानकारी अधिसूचना जारी होने के साथ ही दी जाएगी। रीट परीक्षा का आयोजन दो लेवल पर किया जाता है।
