REET Answer Key 2025: इस वेबसाइट पर आएगी राजस्थान रीट आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड

REET Answer Key 2025: राजस्थान रीट परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी और 28 फरवरी 2025 को किया गया था। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी। वहीं, रीट आंसर-की भी जल्द ही जारी की जाएगी।

REET Answer Key 2025: राजस्थान रीट परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीचर्स (REET) आंसर-की जल्द जारी कर दी जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट reet2024.co.in पर आंसर-की चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी राजस्थान रीट 2025 आंसर-की पीडीएफ लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

REET Answer Key 2025

REET Answer Key 2025

Rajasthan REET Answer Key 2025: फरवरी में हुई थी परीक्षा

राजस्थान रीट परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी और 28 फरवरी 2025 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जल्द जारी की जाएगी। रीट आंसर-की जारी होने के बाद यदि अभ्यर्थियों को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

End of Feed