एजुकेशन

Rajasthan Board Exam Date Sheet 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की डेटशीट जारी, 6 मार्च से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

Rajasthan Board 10th 12th Exam Date Sheet 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में आवेदन करने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का पूरा टाइम टेबल जल्द जारी होने वाला है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परीक्षा की तारीखों की घोषणा की है।

Image

Rajasthan Board Date Sheet

Photo : Times Now Digital

Rajasthan Board 10th 12th Exam Date Sheet 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से बोर्ड परीक्षाओं का पूरा टाइम टेबल जल्द जारी होने वाला है। फिलहाल राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परीक्षा की तारीखों की घोषणा की है। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में आवेदन करने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर डेटशीट चेक कर सकते हैं।

राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित करते हुए राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च 2025 से शुरू हो जाएंगी। कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2025 के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएंगी। हालांकि, सब्जेक्ट वाइज डेटशीट जल्द वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। डेटशीट जारी होने के बाद नीचे बताए स्टेप्स से टाइम टेबल डाउनलोड कर सकेंगे।

Rajasthan Board Date Declared: बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित

RBSE 10th 12th Time Table ऐसे करें चेक

  • राजस्थान बोर्ड एग्जाम का टाइमटेबल चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर News Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Rajasthan Board 10th or 12th Date Sheet 2025 के लिंक पर जाएं।
  • अपने क्लास के अनुसार दिए लिंक पर क्लिक करें।
  • डेटशीट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • एग्जाम डेटशीट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

RBSE Admit Card 2025: कहां मिलेगा एडमिट कार्ड?

राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों को अपडेट के लिए नियमित रूप से RBSE की वेबसाइट चेक करनी चाहिए। पिछले साल के शेड्यूल के आधार पर कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं मार्च और अप्रैल के बीच आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे और स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड स्कूलों से ले सकेंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article