BSER REET Result 2022: घोषित हुए रीट परीक्षा के परिणाम, reetbser2022.in पर करें चेक
REET Result 2022: शिक्षकों के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा, आरईईटी परिणाम 2022 घोषित कर दिए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, बीएसईआर अजमेर ने सभी उम्मीदवारों के लिए परिणाम जारी कर दिए हैं। अब अभ्यार्थी आधिकारिक वेबासाइट reetbser2022.in से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसईआर ने 19 अगस्त 2022 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मदवारों को 25 अगस्त तक का समय दिया गया था। वहीं शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, बोर्ड ने आपत्तियों का निपटारा कर लिया है तथा फाइनल आंसर की भी जारी कर दी जाएगी। रिजल्ट भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। यहां मौजूद डायरेक्ट लिंक से आप अपने परिणाम चेक कर सकते हैं।
REET Level 2 Result 2022 - नकल की नहीं कोई गुंजाइश
इस बार राजस्थान टीईटी परीक्षा काफी कड़ाई के साथ आयोजित की गई थी। यहां नकल की कोई गुंजाइशन नहीं थी। हालांकि परीक्षा एक बार फिर विवादों के बीच घिर गई थी। शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
SEPT 30, 2022 08:25 IST
REE Result 2022 Live - आधिकारिक साइट पर देखें रिजल्ट
इस बार रीट की परीक्षा 23 और 24 जुलाई को आयोजित की गई थी। वहीं लंबे इंतजार के बाद बीएसईआर ने रिजल्ट जारी कर दिया है। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक परिणाम नहीं चेक किया है, वो आधिकारिक साइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
SEPT 30, 2022 07:51 IST
REET Result 2022 - शिक्षक के 62000 पदों पर भर्ती
रीट का रिजल्ट जारी हो गया है। उम्मीद है कि, कुछ ही दिनों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक के 62000 रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अधिसूचना जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा।
SEPT 30, 2022 07:28 IST
BSER REET - आसान स्टेप से देखें रिजल्ट
रीट का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर BSER REET Result 2022 लिंक पर क्लिक करें। यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें। रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
SEPT 30, 2022 07:26 IST
REET Result 2022 - यहां उपलब्ध होगा रिजल्ट
रीट का रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे पहले reetbser2022.in पर उपलब्ध करवा दिया गया था। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अब तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
SEPT 30, 2022 06:46 IST
BSER REET Result 2022 - जारी हो गया है रिजल्ट
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट जारी होने के बाद रीट की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
SEPT 30, 2022 06:03 IST
REET एग्जाम पास करने के बाद
रीट का रिजल्ट उम्मीदवारों को महज शिक्षक बनने का पात्रता देगा। रीट में सफल उम्मीदवारों को शिक्षक की नौकरी पाने के लिए अलग से शिक्षक भर्ती परीक्षा देनी होगी जो कि राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग कराएगा। रीट मुख्य परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित की जाएगी। इस शिक्षक भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी किया जा चुका है।
SEPT 29, 2022 22:38 IST
Rajasthan REET Result: रीट रिजल्ट आने के बाद कैसे देखें
- अधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।- होम पेज की मदद से REET Result 2022 लिंक को क्लिक करें।- अगले पेज पर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज कर सब्मिट को क्लिक करें।- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित दिखेगा, जिसके बाद प्रिंट डाउनलोड कर सकते है।
SEPT 29, 2022 20:50 IST
REET Result: वेबसाइट reetbser2022.in पर परिणाम
आरईईटी परिणाम 2022 घोषित कर दिया गया है। परीक्षा के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार reetbser2022.in की मदद से परिणाम को देख सकते हैं।
SEPT 29, 2022 19:59 IST
REET Result 2022: कैसे चेक करें रिजल्ट
बीएसईआर आरईईटी की आधिकारिक साइट reetbser2022.in पर जाएं।होम पेज पर उपलब्ध आरईईटी रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।लॉग इन विवरण दर्ज करें – रोल नंबर और जन्म तिथि।सब्मिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
SEPT 29, 2022 19:21 IST
BSER REET Result: 2 शिफ्ट में होगा एग्जाम
बीएसईआर यानी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से 23-24 जुलाई को रीट 2022 परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा 2 पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी।
SEPT 29, 2022 18:36 IST
reetbser2022.in आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
रीट परीक्षा 2022 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उम्मीदवारों को जल्द से जल्द अपने परिणाम चेक करने की सलाह दी जाती है।
SEPT 29, 2022 18:25 IST
REET BSER Result 2022 Out: आधिकारिक वेबसाइट से ही चेक करें परिणाम
REET परीक्षा 2022 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 में 15 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। सभी को सलाह दी जाती है कि अपना रिजल्ट के आधिकारिक वेबसाइट से ही चेक करें।
SEPT 29, 2022 18:20 IST
REET BSER Result 2022 Released: यहां उपलब्ध हैं परिणाम
राजस्थान रीट परीक्षा 2022 के लिए परिणाम राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जारी कर दिए गए हैं। यहां सभी उम्मीदवारों के परिणाम उपलब्ध हैं।
SEPT 29, 2022 18:11 IST
REET BSER Result 2022: ऐसे चेक करें अपने परिणाम
-आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।-होमपेज पर जाकर ‘REET BSER Result 2022 for level 1 & 2’ लिंक पर क्लिक करें।-लॉगइन क्रैडिएंशल्स सबमिट करें।-REET रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।-अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें। - एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।
SEPT 29, 2022 18:04 IST
REET Result 2022 Declared: घोषित हुए रीट परीक्षा के परिणाम
बता दें कि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2, 23 और 24 जुलाई को दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। जिसके लिए परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जारी कर दिया गया है।
SEPT 29, 2022 17:49 IST
Rajasthan REET Result 2022 Out: क्रैश हो सकती है आधिकारिक वेबसाइट
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए परिणाम reetbser2022.in पर जारी कर दिए गए हैं। हालांकि भारी ट्रेफिक के कारण वेबसाइट क्रैश भी हो सकती है। ऐसे में उम्मीदवारों को सयंम बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
SEPT 29, 2022 17:47 IST
reetbser2022.in पर जारी हुए रीट परिणाम 2022
रीट परीक्षा 2022 (Rajasthan REET Result 2022) जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने परिणाम BSER की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in से चेक कर सकते हैं।
SEPT 29, 2022 17:45 IST
Rajasthan REET Result 2022: खत्म हुआ इंतजार, जारी हो गया रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड BSER ने रीट परीक्षा 2022 (REET Result 2022 out) के परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
SEPT 29, 2022 17:42 IST
How to Check REET Result 2022: इन आसान स्टेप्स से करें चेक
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं।अब होमपेज पर जाकर ‘REET Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।अब अपने लॉगइन क्रैडिएंशल्स दर्ज करें।रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।अब इसे डाउनलोड कर लें, अगर हो तो प्रिंट आउट भी निकाल लें।