RBSE Half Yearly Exam class 9 10 and 11-12 Question Paper: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा साल 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं और 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं करवाई जाएंगी। 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की ये परीक्षाएं 2 दिसंबर को खत्म होंगी और दो पालियों में आयोजित करवाई जाएंगी। पहली पाली का समय सुबह 9 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 12:45 बजे तक निर्धारित है। वहीं दूसरी पाली की बात करें तो इसकी परीक्षा का समय दोपहर 1:15 मिनट से लेकर शाम के 4:30 बजे तक है।
RBSE Board Exam Date class 10 and 12 time table
आरबीएसई ने बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कुछ मॉडल पेपर भी उपलब्ध करवाए हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर सब्जेक्ट वाइज मॉडल क्वेश्चन पेपर्स और पिछले सालों के मॉडल पेपर की आंसर कॉपी दी गई है।
बताते चलें कि राजस्थान बोर्ड की अर्धवार्षिक परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जानी है। आरबीएसई ने राज्य के सभी स्कूलों के लिए एक समान परीक्षा प्रणाली लागू की है। ज्यादा जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्र ऑफिशियल टाइम टेबल का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। RBSE Half Yearly Exam
- सबसे पहले आरबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
- अब होमपेज पर लेटेस्ट अपडेट और सूचना पेज पर जाएं।
- आरबीएसई अर्धवार्षिक समय सारमई 2025-26 लिंक पर क्लिक करें।
- आरबीएसई 9वीं-12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल आपको स्क्रीन पर दिखने लगेगी।
तैयारी शुरू कर दें छात्र
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी पहले से ही शुरू कर दें और क्लास के लिए लागू एग्जाम शिफ्ट को ध्यान से देखकर नोट कर लें। हाफ इयरली और फाइनल बोर्ड एग्जाम से पहले अकेडमिक प्रोग्रेस को चेक करने के लिए एक जरूरी इंटरनल असेसमेंट का काम करते हैं।
